{"_id":"58fb43a04f1c1bbf068b4c78","slug":"6-injured-in-attack-of-cow-savers-in-riasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में गौरक्षकों के हमले में 5 लोग घायल, मामले की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में गौरक्षकों के हमले में 5 लोग घायल, मामले की जांच जारी
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 22 Apr 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
रियासी जिले में हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कथित गौरक्षकों के हमले में एक परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक घटना वीरवार रात की है जब रियासी जिले के तलवाड़ा के जीरो मोड़ पर पशुओं से भरे ट्रक पकड़े जाने पर बवाल मच गया। तलवाड़ा में कुछ मवेशियों को लेकर जा रहे एक बक्करवाल परिवार के लोगों को गौरक्षकों ने रोक लिया।
वो उनसे पशुओं के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी बीच उन्होंने शक के आधार पर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। इसके बाद भीड़ के लोगों ने मवेशियों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान गौरक्षकों ने आरोप लगाया कि पशुओं को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pic
घटना के बाद बक्करवालों के समर्थन में आए लोगों ने गौरक्षकों पर पथराव कर दिया जिसके बाद दोनों तरफ से हुई टकराव की स्थिति और इलाके के तनाव को देखते हुए सेना और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई। वहीं पशुओं को ले जा रहे परिवार के 5 सदस्यों के घायल होने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया।
इसके बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक घायल परिवार में एक आठ वर्षीय बच्ची समेत 4 अन्य लोग शामिल हैं जबकि परिवार का एक 10 वर्षीय बच्चा लापता बताया जा रहा है। शुक्रवार को इस घटना के मीडिया में आने के बाद एसएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बैठक करके पूरे मामले की जानकारी ली गई। इसके बाद पूरी घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही गई है।