{"_id":"589b373c4f1c1b8a5237a4ac","slug":"6-coaching-centers-seized-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में अवैध कोचिंग संस्थानों पर गिरी गाज, 6 सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में अवैध कोचिंग संस्थानों पर गिरी गाज, 6 सेंटर सील
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
छह कोचिंग सेंटर सील
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के गांदरबल और पुलवामा जिले में बुधवार को जिला प्रशासन ने छह कोचिंग सेंटर सील किए। अधिकारियों के अनुसार ये कोचिंग सेंटर अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सैयद शाहनबाज बुखारी के नेतृत्व में एक टीम ने जिले में चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों का अचानक से दौरा किया और इस दौरान कुछ कोचिंग सेंटर ऐसे भी पाए गए जो अवैध संचालित किए जा रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बुखारी ने मौके पर ही ऐसे तीन कोचिंग सेंटर सील करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के त्राल इलाके में भी तीन अवैध कोचिंग सेंटर सील किए गए। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डिप्टी सीईओ पुलवामा फयाज अहमद की अगवाई में एक मानीटरिंग कमेटी का गठन किया गया है जिन्होंने पाया कि इन कोचिंग सेंटर का पंजीकरण नहीं हुआ था, जिसके चलते इन्हें सील किया।
विज्ञापन