{"_id":"58e3ce644f1c1bc06e5b5f11","slug":"59-officials-suspended-in-kashmir-after-absent-from-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में ड्यूटी पर गैरहाजिर पाए गए 59 सरकारी कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में ड्यूटी पर गैरहाजिर पाए गए 59 सरकारी कर्मचारी निलंबित
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
शोपियां के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण में 59 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। डीसी ने असिस्टेंट कमिश्नर निसार अहमद शाद के नेतृत्व में निरीक्षण के लिए टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
शाद ने बताया कि गैर हाजिर रहने की प्रवृत्ति को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने की हिदायत दी है ताकि कार्यालय का कामकाज प्रभावित न हो। बताया कि भविष्य में भी कर्मचारियों की उपस्थिति जांची जाएगी। इसलिए कार्यालय आने में किसी प्रकार की हीलाहवाली नहीं चलेगी। लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कार्यालय में कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होते हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह से फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई तो बिना फरियाद किए ही लौटने को मजबूर हो जाते हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने की योजना बनाई। इसके तहत ही कार्यालयों का औचक दौरा कर उपस्थिति जांची गई।
विज्ञापन