फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल

तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल

विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ शहर के संपर्क मार्गों पर हुए चार सड़क हादसों में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां पर एक की गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं, बिलावर के इंडोर स्टेडियम में जारी निर्माण कार्य के दौरान एक टिप्पर की चपेट में आने से एक सात माह के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सकता चक के पास दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह पौने बारह बजे हुए हुआ, जिसमें 25 वर्षीय वरिंदर सिंह निवासी जखोल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी के कार (जेके08जी-0762) और बाइक (जेके08जी-0511) की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उनकी पहचान श्याम सिंह (40) निवासी सुमुवां, नीलम देवी (40) पत्नी श्याम सिंह निवासी सुमुवां और विक्रम पनडोरी (25) निवासी हटली मोड़ के रूप में हुई है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के हटली मोड़-कठुआ सड़क पर दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां पर उपचार के बाद रिकवरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। घायल की पहचान विक्रम सिंह (25) निवासी वार्ड 11 (कठुआ) के रूप में हुई है।


नाज मैदान में टिप्पर की चपेट में आया मासूम
बिलावर। कस्बे के नाज मैदान में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के दौरान मंगलवार को एक टिप्पर की चपेट में आने से सात माह के मासूम की मौत हो गई। बच्चा निर्माण स्थल पर काम कर रहे एक मजदूर परिवार का था। घटना के बाद बच्चे को उप जिला अस्पताल बिलावर लाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान संजू पुत्र सुनील कुमार निवासी मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्चे के मां-बाप घटना के समय काम पर थे और टिप्पर के बैक करते समय बच्चा उसकी चपेट में आ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया है और चालक को भी गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed