फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   समर्पण दिवस 3150 बूथो पर मनाया

समर्पण दिवस 3150 बूथो पर मनाया

विज्ञापन
समर्पण दिवस 3150 बूथो पर मनाया
जम्मू। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर सोमवार को भाजपा ने रियासत में करीब 3150 बूथों पर समर्पण दिवस मनाया। राज्य के शेष बूथों पर अगले एक सप्ताह में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में हुआ। इस अवसर पर महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष हरिंद्र गुप्ता, प्रमोद कपाही, नारायण सिंह और पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने पंडित दीप दयाल उपाध्याय को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के प्रति बचनबद्ध है।
विज्ञापन

अशोक कौल ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जैसे महान विचारक कभी कभार ही जन्म लेते है। भाजपा ने उपाध्याय की विचारधारा को अपनाया है। उन्होंने कहा उपाध्याय भारतीय जन संघ के पहले महासचिव और फिर अध्यक्ष रहे। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया। वहीं, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने सुंदरबनी में समर्पण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अशोक कौल ने गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर हुए कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू जिले में जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत शर्मा, जिला अध्यक्ष अयोध्या गुप्ता आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed