{"_id":"5c364d94bdec2256e27b901b","slug":"51547062676-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवाल में बेरोजगारी से तंग युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवाल में बेरोजगारी से तंग युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बेरोजगारी से तंग आकर एक युवक ने मंगलवार की रात को अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। प्रीतम कोतवाल (29) विकास नगर (सरवाल) का रहने वाला था। उसने सूसाइड नोट में लिखा, ‘मैं काबिल था, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।’ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
सूसाइड नोट में प्रीतम ने लिखा कि मैं बहुत काबिल था। कई मामलों में काबिल था, लेकिन कॅरियर बनाने में कामयाब नहीं हो सका। जो मैं करने जा रहा हूं, इसके लिए मुझे माफ कर देना। मैं इसके लिए अपने मां-बाप, भाई-बहन, रिश्तेदारों और दोस्तों से माफी मांगता हूं। पुलिस ने सूसाइड नोट को बरामद कर लिया है। उक्त बातों के अलावा भी कुछ ऐसी बातें लिखी गई हैं, जो बताती हैं कि युवक अपनी बेरोजगारी से तंग था।
बुधवार को परिवार के लोगों ने देखा कि वह अपने कमरे में पंखे के साथ फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्नातक तक पढ़ाई और नर्सिंग की ट्रेनिंग भी की थी
प्रीतम ने स्नातक तक पढ़ाई की थी। उसने नर्सिंग की ट्रेनिंग भी ली थी। छोटा भाई सेना में है। पिता भी सरकारी नौकरी करते हैं। सबके बीच खुद को नाकाम समझते हुए ऐसा कदम उठाया।