फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एक जनवरी से जम्मू एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग मुश्किल

एक जनवरी से जम्मू एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग मुश्किल

विज्ञापन
एक जनवरी से जम्मू एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग मुश्किल
एक जनवरी से जम्मू एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग असंभव
विज्ञापन

- पांच एयरलाइंस में से किसी एक ने भी अभी तक नाइट लैंडिंग की हामी नहीं भरी
- स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया, गो एयर और विस्तारा में एक भी रुचि नहीं दिखा रही
अजय मीनिया
जम्मू। नए साल में जम्मू एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा संभव होती नहीं दिख रही। जम्मू में एयर सेवाएं देने वाली एयरलाइंस कंपनियों में से किसी एक ने भी इस पर अभी तक हामी नहीं भरी। जबकि एयरपोर्ट अथारिटी की तरफ से सभी एयरलाइन्स को लिखित में बोल दिया गया है कि वह नाइट लैंडिंग का शेड्यूल बताएं, लेकिन किसी ने शेड्यूल नहीं जारी किया।
जम्मू एयरपोर्ट पर पांच एयरलाइंस कंपनियां इस समय हवाई सेवा दे रही हैं। इनमें स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया, गो एयर और विस्तारा शामिल हैं। मौजूदा समय में जम्मू एयरपोर्ट पर सबसे पहली फ्लाइट सुबह 8.50 मिनट पर आती है। जबकि अंतिम फ्लाइट शाम 4:20 मिनट पर जाती है। राज्य सरकार ने करीब 15 दिन पहले एयरपोर्ट अथारिटी को आदेश दिया था कि जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे से लेकर रात 9 बजे तक फ्लाइट का आना जाना होगा। एक जनवरी इसके लिए निर्धारित की गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कुछ खास नहीं हुआ। कोई भी एयरलाइंस कंपनी इसमें रुचि नहीं दिखा रही।
विज्ञापन


ढांचा तैयार, बस एयरलाइंस की हां का इंतजार
यह सेवा तो एयरलाइंस कंपनियों को ही देनी है। हमारी तरफ से सब ओके है। नाइट लैंडिंग के लिए सुरक्षा, लाइट और अन्य सुविधाएं तैयार हैं, लेकिन सेवाएं तो एयरलाइंस को ही देनी हैं। हमने पांचों कंपनियों से बोला है कि वह नाइट लैंडिंग का शेड्यूल भेजें। फिलहाल अभी तक किसी कंपनी ने शेड्यूल नहीं भेजा। इसके आते ही हम अपनी तरफ से मंजूरी दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीके गौतम, डायरेक्टर, एयरपोर्ट जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed