{"_id":"5b69faea4f1c1b096a8b5cc0","slug":"51533672170-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस लाइन में फायर करने पर कांस्टेबल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस लाइन में फायर करने पर कांस्टेबल सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी के गीतानगर में जिला पुलिस लाइन में मंगलवार को दोपहर के समय एक कांस्टेबल ने हवा में तीन फायर कर दिए। बाद में कांस्टेबल को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए गए। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि जिला पुलिस लाइन में तैनात सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल उत्तम सिंह ने अपनी राइफल से जिला पुलिस लाइन में मंगलवार दोपहर को एक-एक कर तीन फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद पुलिस लाइन के भीतर दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान सभी सतर्क भी हो गए।
फायरिंग होने का पता लगाया जाने लगा। बाद में पता चला कि कांस्टेबल उत्तम सिंह ने फायर किए हैं। जिला पुलिस लाइन के डीएसपीडीआर ने कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए। बाद में उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। जिला पुलिस लाइन में एक-एक कर हुए फायर के बाद उसके आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत पैदा हो गई। काफी समय तक लोग फायरिंग होने के कारणों के बारे में पता लगाते रहे।