फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलस्त में डूबने से तीन बच्चों की मौत

पुलस्त में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Tue, 29 May 2018 01:03 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलस्त में डूबने से तीन बच्चों की मौत
पुंछ। सोमवार को दोपहर बाद नगर में बहने वाली पुलस्त नदी में नहाने गए तीन लड़कों की नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों के शव पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से नदी से बरामद कर लिए हैं। मृतकों की पहचान मुसरत हुसैन पुत्र खलील अहमद (15), इमरान खान पुत्र मुख्तेयार हुसैन (15) और मोहम्मद अलताफ (15) पुत्र अब्दुल आहद सभी निवासी मोहल्ला कामसर वार्ड 2 पुंछ के रूप में हुई है। इस घटना से नगर के मोहल्ला कामसर में मातम छा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद नगर के मोहल्ला कामसर से तीन लड़के पुलस्त नदी में नहाने के लिए गए हुए थे। देर शाम करीब साढ़े तीन बजे नदी किनारे गए कुछ लोगों ने एक लड़के का शव नदी किनारे देख कर पुलिस को सूचित किया। इस पर एसएचओ पुंछ, डीएसपी हेडक्वार्टर और तहसीलदार के साथ बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंचे। इस बीच बच्चों के नदी में डूबने की खबर नगर में जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में नदी से दो और लड़कों के शव बरामद किए गए। शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कानूनी कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीसी ने नदी में डूबे तीनों बच्चों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है और प्रत्येक परिवार को 18 हजार रुपये की राहत राशि मुहैया करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed