{"_id":"5da0be868ebc3e93a9533324","slug":"500-terrorists-ready-to-infiltrate-line-of-control-200-300-terrorists-active-in-kashmir-india-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर 500 आतंकी घुसपैठ को तैयार, कश्मीर में 200 से 300 आतंकी सक्रिय: सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर 500 आतंकी घुसपैठ को तैयार, कश्मीर में 200 से 300 आतंकी सक्रिय: सेना
Sat, 12 Oct 2019 01:02 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:02 AM IST
सार
- ड्रोन से हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान की नई मोडस अपरेंडी: सिंह
- उत्तरी कमान प्रमुख बोले, घाटी में 200 से 300 आतंकी सक्रिय
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना ने कहा है कि पीओके में एलओसी से लगते विभिन्न ट्रेनिंग कैंप में 500 आतंकी घुसपैठ करने के लिए तैयार बैठे हैं। पाकिस्तान के सहयोग से घाटी में अशांति फैलाने के लिए 200 से 300 आतंकी सक्रिय हैं।
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि घुसपैठ के लिए तैयार बैठे आतंकियों की संख्या ट्रेनिंग के अनुसार घटती बढ़ती रहती है। चाहे आतंकियों की संख्या कुछ भी हो, सेना उन्हें रोकने में सक्षम है ताकि घाटी में शांति रहे और सामान्य हालात बहाल रहे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से लगातार घाटी में शांति तथा सौहार्द्र को बाधित करने की कोशिश की जाती है।
यहां तक कि आज भी पाकिस्तानी सेना तथा उसकी एजेंसियों की ओर से पाकिस्तान के भीतर आतंकवाद को बढ़ाया जा रहा है। इसमें लांचिंग पैड पर आतंकियों को ट्रेनिंग भी शामिल है जिसमें वह देश में घुसपैठ कर सकें। पाकिस्तान आतंकियों को हर प्रकार का सहयोग कर रहा है तथा सुविधाएं दे रहा है।
विज्ञापन
ड्रोन से हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान की नई मोडस आपरेंडी
उन्होंने कहा कि ड्रोन से हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान की नई मोडस आपरेंडी है। पंजाब में ड्रोन से हथियार गिराए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि सेना पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत को नाकाम करने में सक्षम है। उनके नापाक इरादे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने पाएंगे।

कश्मीर में आतंकियों के पास हथियारों की कमी
ले. जनरल रणबीर ने कहा कि कश्मीर में सक्रिय आतंकियों के पास हथियारों की कमी है। इस वजह से एसपीओ तथा पुलिस थानों से हथियार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पाकिस्तान इन स्थितियों में हथियार भेजने के लिए कई तरीके आजमा रहा है। उन्होंने अफगानी आतंकियों के घुसपैठ करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सेना का आतंकवाद निरोधक मोर्चा काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हो भी जाता है तो उसे मार गिराया जाता है। उन्होंने कहा कि अब आतंकी लखनपुर से जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो रहे हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक भी विकल्प
सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा कि यह एक विकल्प है। यह सेना के पास सुरक्षित विकल्प के रूप में है। यह विकल्प परिस्थितियों पर निर्भर करता है। सेना किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने को तैयार है।
एलओसी किसी ने लांघी तो कार्रवाई
पीओके में प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर कहा कि हमारी चेतावनी अब भी कायम है। यदि कोई व्यक्ति पाकिस्तानी सेना के सहयोग से एलओसी लांघने की कोशिश करेगा तो उसे जवाब मिलेगा। हमारी रणनीति बिल्कुल साफ है। जवानों तथा अधिकारियों को इस बाबत साफ दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। कुछ दिन पहले पीओके में लोग जमा हुए थे, लेकिन पुलिस तथा सेना ने उन्हें रोककर वापस भेज दिया।
पीर पंजाल में आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे
उत्तरी कमान प्रमुख ने कहा कि पीर पंजाल में आतंकवाद को फिर से जिंदा करने की कोशिशों तथा खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा ग्रिड में बदलाव किया जा रहा है। खुफिया सूचना है कि पिछले दो महीने में एलओसी से 60 आतंकियों ने घाटी में घुसपैठ किया है। इनमें पीर पंजाल में 20 आतंकी हैं। डोडा में आतंकियों की मूवमेंट की जानकारी मिली थी, जिन्हें बटोत मुठभेड़ में मार गिराया गया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आतंकवाद से लड़ने में सेना का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह सभी को सुनिश्चित करना होगा कि दोबारा यहां आतंकवाद जड़े न फैलाए।