फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   500 owg active in jammu-punjab border

जम्मू और पंजाब के बार्डर पर आतंकियों के 500 से ज्यादा ओजीडब्ल्यू सक्रिय

Sun, 26 Feb 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 26 Feb 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
500 owg active in jammu-punjab border
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo
इंटरनेशनल बार्डर पर आतंकियों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। सीमा पर संदिग्धों की हलचल तेज होने के पीछे सबसे बड़ा कारण आतंकियों के लिए ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) के नेटवर्क का मजबूत होना है। इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इन वर्करों पर अब पुलिस ने भी नजर गढ़ा दी है। 
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों ने बार्डर पर रहने वाले पूर्व पंचों, सरपंचों और अपने सोर्स के जरिये जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया है। ओजी वर्कर्स के सोशल नेटवर्क पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


इन लोगों के संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। ये किस तरह काम कर रहे हैं, कहां से फंडिंग हो रही है, इनके कम्युनिकेशन लिंक तलाशने के  लिए विशेष दस्ते लगाए गए हैं। आईजी जम्मू एसडी सिंह का कहना है कि ओजी वर्कर्स के नेटवर्क पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरलेस सेट और सुरंग मिलने से खड़े हुए कई सवाल

500 owg active in jammu-punjab border
pakistan border - फोटो : Amar Ujala
पिछले एक महीने में इंटरनेशनल बार्डर के पास आतंकी गतिविधियां बहुत बढ़ गई हैं। कठुआ में बार्डर पर विदेशी वायरलेस सेट मिला, सांबा सेक्टर में 20 मीटर लंबी सुरंग मिली। पिछले दो महीने में बार्डर पर 11 बार घुसपैठ की कोशिश की गई है।

आतंकियों की एकदम से बढ़ीं ये गतिविधियां इशारा कर रही हैं कि आतंकियों का ओजीडब्ल्यू वर्कर्स नेटवर्क मजबूत हो गया है। सूत्रों का कहना है कि जम्मू, सांबा, कठुआ और पंजाब बार्डर पर ही करीब 500 वर्कर्स सक्रिय हैं। जो आतंकियों के लिए काम कर रहे हैं।

यही नहीं, पिछले एक महीने के भीतर आरएस पुरा, कठुआ और परगवाल सेक्टर में घुसपैठ करते तीन घुसपैठिये ढेर किए जा चुके हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। अब महिलाएं भी घुसपैठ करने की कोशिश करने लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed