फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   500 crore business affected due to noteban

नोट बैन से जम्मू में 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 10 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 10 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
500 crore business affected due to noteban
नोट बंद होने से अफरातफरी - फोटो : File Photo
पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बंद होने से दूसरे दिन भी अफरातफरी रही। वीरवार को बैंक खुलने के बावजूद कुछ ही लोगों को दो हजार और पांच सौ के नए नोट मिले, जबकि ज्यादातर लोग निराश लौटे। एक मोटे अनुमान के मुताबिक करीब पांच सौ करोड़ का व्यापार दूसरे दिन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के अनुसार व्यापारी वर्ग को नुकसान हो रहा है। पांच सौ और एक हजार का नोट बंद होने का सबसे बुरा असर ट्रेडिंग पर देखा जा रहा है। उम्मीद जताई कि कुछ दिनों में व्यापार पटरी पर आ जाएगा और लोगों की परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।   
विज्ञापन


रेेहड़ी-फड़ी वालों के लिए दूसरा दिन भी मंदा रहा। पांच सौ और एक हजार के नोट लेकर पहुंचे ग्राहकों को लौटना पड़ा। वेअर हाउस मेें दूसरे दिन भी जरूरी सामान उधार लिया गया। कहीं-कहीं क्रेेडिट कार्ड का उपयोग किया गया। मेटाडोर और बसों में भी भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल शाप वालों ने पांच सौ का नोट लिया, लेकिन, वह भी उनसे ही जिनका बिल पांच सौ रुपये के करीब बना। जिन दुकानों में अक्सर भीड़ रहती थी, वो खाली नजर आईं। पेट्रोल पंप पर भी पांच सौ और एक हजार रुपये का ही तेल डाला गया। दूसरे दिन भी व्यापारियों को घाटा सहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed