फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   500 bed drdo hospital in jammu ready it will start from today

राहत: जम्मू में 500 बेड का डीआरडीओ अस्पताल बनकर तैयार, आज से होगा शुरू

Wed, 26 May 2021 12:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 May 2021 12:29 AM IST
सार

डीआरडीओ जम्मू में मेडिकल अफसर व पैरा मेडिकल स्टाफ के 313 पदों के लिए साढ़े चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। 

विज्ञापन
500 bed drdo hospital in jammu ready it will start from today
DRDO Hospital Jammu - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

भगवती नगर में 500 बेड का डीआरडीओ अस्पताल बनकर तैयार है। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि जम्मू का केंद्र 26 मई तथा श्रीनगर का एक जुलाई को संचालित होगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय गृह सचिव को कोरोना से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने बताया कि इन अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए दो टैंकर जम्मू व कश्मीर में रहेंगे। अस्पताल के लिए बेड का प्रबंध कर दिया गया है। चिकित्सकों की भी भर्ती कर ली गई है। कई डाक्टर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। 
विज्ञापन


इस बीच, भगवती नगर में तैयार अस्पताल में मंगलवार को बेड लगाने का काम युद्धस्तर पर किया गया। बिजली के उपकरण भी लगा दिए गए हैं। अस्पताल में 24 घंटे बिजली सप्लाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उधर, सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में नियुक्त होने वाले पैरा मेडिकल स्टाफ का मंगलवार को ओरिएंटेशन होना था, लेकिन उनकी नियुक्ति की सूची फाइनल न होने की वजह से ओरिएंटेशन नहीं हो सका।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल अफसर-पैरामेडिकल स्टाफ के 313 पदों के लिए 4.5 हजार अभ्यर्थी
डीआरडीओ जम्मू में मेडिकल अफसर व पैरा मेडिकल स्टाफ के 313 पदों के लिए साढ़े चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। सूत्रों के अनुसार इनमें जूनियर नर्स के 195 पदों के लिए 1700, नर्सिंग सुपरवाइजर के 16 पदों के लिए 350, एक्स-रे टेक्नीशियन के आठ पदों के लिए 170, लैब टेक्नीशियन के 12 पद के लिए 600 व फार्मासिस्ट के 47 पद लिए 1550 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसके अलावा मेडिकल अफसर के 35 पदों पर नियुक्ति की गई। नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की गई है। इसे तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed