{"_id":"a83526600773a1a5dcc057c475baefc9","slug":"50-percent-loan-relife-is-just-a-quirk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी लोन माफ की घोषणा छलावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी लोन माफ की घोषणा छलावा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्ती सरकार के पहले बजट में किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए ऋण में 50 फीसदी माफ करने की घोषणा महज एक छलावा साबित हुई है। किसानों का कहना है कि सरकार ने इस घोषणा के नाम पर मजाक किया है। बजट पेश हुए दो महीने हो चुके हैं, लेकिन घोषणा पर कोई अमल नहीं हो सका। किसानों ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए सरकार को जल्द ही इस पर अमल करने की मांग की।
विज्ञापन
किसान संगठनों ने साफ कर दिया कि यदि ऐसा नहीं तो सड़कों पर उतर आएंगे। राज्य उद्यमिता किसान विकास एसोसिएशन के प्रधान कुलभूषण खजुरिया ने कहा कि सरकार की घोषणा से किसानों ने राहत ली थी। दो फसलों का नुकसान झेलने के बाद लगा था कि किसानों को मदद मिलेगी, लेकिन सरकार की घोषणा मात्र एक छलावा ही साबित हुआ। घोषणा होने के बाद किसानों ने किस्तें देना बंद कर दी, लेकिन अब बैंकों से किस्तें देने का फरमान आ रहा है।
विज्ञापन
किसान संघ के प्रधान तेजिंदर सिंह वजीर का कहना है कि किसानों की दो फसलें बरबाद हुई हैं। इससे किसानों की कमर टूट चुकी है। ऐसे में अब तक किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन माफ नहीं होना किसानों के लिए और दुखदायी है। सरकार को चाहिए कि जल्द ही इसे लेकर एसआरओ जारी करे। राइस ग्रोवर्स एसोसिएशन के प्रधान देव राज चौधरी का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही इसे लेकर एसआरओ जारी नहीं किया तो किसानों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन