{"_id":"5eefaef88ebc3e43323651d4","slug":"50-km-cycle-rally-held-on-yoga-day-jammu-news-jmu2126441105","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर 50 किलोमीटर साइकिल रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर 50 किलोमीटर साइकिल रैली निकाली
विज्ञापन
कठुआ में योग दिवस
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए साइकिल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 50 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली गई। रैली स्टेडियम से कालीबाड़ी, पल्लीमोड़, बरनोती, राजबाग, छन्नी, चड़वाल से होती हुई ड्रीमलैंड पार्क कठुआ में संपन्न हुई।
रैली में सुनील शर्मा, प्रखर बसकोटरा, अविनाश सिंह, विशाल शर्मा, आरुष मनसोत्रा, अभिनव सिंह, राहुल, लुकेश शर्मा, शुभम शर्मा, शिवम सिंह, अन्नन शर्मा, विकास सिंह, संदीप शर्मा, वरुण पाठक, साहिल शर्मा, भारत, मितुल महाजन, राहुल शर्मा, पंकज सपोलिया, शालीन देव सिंह, मनिंदर पाल सिंह, दीपक, सूरज सिंह, विनीत और रोहित गुप्ता ने हिस्सा लिया। परिवर्तन के लिए साइकिल रैली के समन्वयक सुनील शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को योग और साइकिल चलाने के लाभों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने आगे कहा कि योग और साइकिलिंग को अपनाते हुए हम अपने शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं। दूसरी तरफ, युवाओं द्वारा आत्मघाती प्रयास एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं से योग और साइकिल चलाने की अपील की जो आपको तनाव मुक्त बनाने में मदद करता है।
योग अपनाएं, शरीर रखें तंदुरुस्त: एडीएमओ
कठुआ। छठें विश्व योग दिवस के मौकेे पर आयुष विभाग की ओर से जिला विकास आयुक्त के निवास स्थान पर ऑनलाइन योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त ओपी भगत ने किया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग के एडीएमओ विक्रम सिंह जंवाल ने करवाया। जूम ऐप के जरिए आयोजित योग कार्यक्रम में डाक्टर बोधपाल ने योगासन करवाया। इस मौके पर डीसी कठुआ के परिजनों के अलावा एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता, सीपीओ उत्तम चंद ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर बोलते हुए एडीएमओ ने योग दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग दिवस की शुरूआत 21 जून 2015 को शुरू किया गया था। जिसे पूरे विश्व में बड़े स्तर पर मनाया जाता है। कहा कि योग को अपनाकर शरीर को हृष्टपुष्ट और तंदुरुस्त रखा जा सकता है। योग दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा कि योग कर शरीर मन और आत्मा को एक साथ लाने की क्रिया है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक क्रियाओं में शामिल करने की अपील भी की।
कार्यक्रम में जिला उपायुक्त ओपी भगत ने योग कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयुष विभाग का आभार जताते हुए कहा कि गर्व की बात है कि आज विश्वभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही विश्व योग दिवस शुरू हो पाया है। जिसको आज पूरा विश्व बड़े पैमाने पर मना रहा है। जिससे विश्वभर के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। योग भारत की संस्कृति है जिसे मौजूदा समय में पूरा विश्व मना रहा है। कोरोना महामारी के चलते योग एट होम का थीम देते हुए लोगों को घरों में ही योग करने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
महिला डिग्री कॉलेज में मनाया गया योग दिवस
कठुआ। विश्व योग दिवस पर महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में एनएसएस इकाई की ओर से योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर योग के अलावा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ वाईपी कुंडल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर ‘समकालीन स्वास्थ्य संकट में योग के लिए योग’ विषय पर एक ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश व बाहरी राज्यों के विभिन्न कॉलेजों के 66 छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महिला डिग्री कॉलेज उधमपुर की दिव्या, श्रृष्टि व जीसीडब्ल्यू कठुआ की हर्षिता व्यास ने पहला स्थान हासिल किया। महिला डिग्री कॉलेज उधमपुर की अंकिता बंडराल, मायर कॉलेज की उज्मा परवेज व नेमा अहमद और महिला डिग्री कॉलेज कठुआ की नेहा भारती ने दूसरा, जीडब्लयूसी कठुआ की भाव्या महाजन, जीडीसी नौशेरा के गगनदीप ने तीसरा, जीडीसी नौशेरा की अमनदीप कौर ने चौथा और पांचवां स्थान महिला डिग्री कॉलेज कठुआ की चेतना कश्यप ने हासिल किया।
वहीं ‘योग: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए रास्ता’ विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में एसीएसवीएमवी युनिवर्सिटी के अभिषेक पांडे को पहला, दूसरा स्थान मोतीलाल झुनझुनवाला कॉलेज की रुशांका जोसेफ को मिला जबकि तीसरा स्थान जीसीडब्ल्यू परेड की आरुल पेंसी को, जीसीडब्ल्यू कठुआ की स्किल्वा मेहरोत्रा को चौथा और जीसीडब्ल्यू कठुआ के तन्वी को पांचवां स्थान हासिल हुआ।
कॉलेज प्राचार्य डॉ वाई.पी. कुंडल ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपनाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए योग का प्रचार किया।
बनी में योग दिवस मनाया
कठुआ। बनी सब डिविजन में विश्व योग दिवस के मौके पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन योग प्रशिक्षक सुरिंदर कुमार के मार्गदर्शन में करवाया गया। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न यौगिक मुद्राओं व आसनों के बारे में जानकारी देते हुए योग के लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. रितु ठाकुर व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
‘योग इन होम एंड योग विद फैमिली’ थीम पर हुआ योग
कठुआ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छात्रों और शिक्षकों ने योग दिवस को गूगल मीट प्लेटफॉर्म, जूम, फेसबुक लाइव और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़े उत्साह के साथ मनाया। सर्वप्रथम ओंकार जप के बाद विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। वार्म अप अभ्यास लिया गया और छात्रों और स्टाफ के सदस्यों ने स्कोरिंग और खड़े आसन का प्रदर्शन किया। योग का महत्व निर्देशक अनुराधा गुप्ता के निर्देशन में एचएसएस बिलावर में एक समारोह का आयोजन किया गया। जहां भारती योग संस्थान के प्रतिनिधियों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।
कोरोना महामारी के मद्देनजर इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ‘योग इन होम एंड योग विद फैमिली’ थीम पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनाया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले भर के विभिन्न संस्थानों में डिजिटल और ऑफलाइन माध्यम से विभिन्न संस्थानों में योग प्रदर्शन किया गया। जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आंकड़ों के अनुसार योग कार्यक्रम में 71 हजार छात्रों ने भाग लिया। 2500 से अधिक शिक्षकों के साथ-साथ 196 ऑन-लाइन सत्र आयोजित किए गए, जिसमें 16962 छात्र लाइन पर जुड़े जबकि 54629 छात्र साथ ही फेसबुक लाइव और ऑफलाइन मोड से जुड़े। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह में कुल 71591 छात्रों ने भाग लिया। शिक्षकों और अन्य अधिकारियों की संख्या 2498 रही जबकि 6674 अन्य लोगों की भागीदारी रही। योग कार्यक्रम में कुल 1329 निजी स्कूलों ने भाग लिया।
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया योग दिवस
कठुआ। विश्व योग दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री उपदेश अंदोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित योग कार्यक्रम में आयुुर्वेद व योग चिकित्सक डाक्टर गुरू प्रसाद शर्मा ने योगाभ्यास करवाकर योग की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री उपदेश अंदोत्रा ने डाक्टर गुरु का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होनें अपना कीमती समय बिनत्नकाल कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में भाजपा के शहरी मंडल कठुआ के प्रधान अजय सिंह भी उपस्थित रहे।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और प्राणायाम के लिए योग की दी सलाह
बिलावर। कोविड-19 की महामारी को ध्यान में रखते हुए बिलावर उप जिले में छठां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल तरीके से मनाया गया। इसमें लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और प्राणायाम के लिए योग की दी सलाह दी गई। कोविड-19 जैसी महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए इस वर्ष लोगों ने अपने घरों पर ही रह कर योग और प्राणायाम किया। वैश्विक महामारी के लिए दुनिया भर में चिकित्सक लोगों को अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए योग और प्राणायाम करने की सलाह दे रहे हैं इसी के चलते उप जिले के ज्यादातर गांवों में लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्राणायाम और योगासन किए। पतंजलि योग समिति बिलावर की ओर से ऑनलाइन योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बिलावर पतंजलि योग समिति के प्रभारी अंग्रेज सिंह में कई लोगों को योग और प्राणायाम करवाया और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। प्रभारी ने बताया कि ऑनलाइन योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने जुड़कर योग और प्राणायाम किया प्रभारी ने कहा कि योग मनुष्य के मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है और योग करने से मन शांत रखने का अभ्यास होता है प्रतिदिन योग करने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उप जिले के दादा चरण नगरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिजिटल रूप से मनाया गया। जिसमें कई हजारों लोगों ने लाइव जुड़ कर भाग लिया। ज्यादातर लोगों ने फेसबुक पर अपने फोटो डालकर वायरल किए और लोगों को रोग मुक्त रहने के लिए योग करना अनिवार्य बताया।
योग की अलग-अलग क्रियाओं का कराया अभ्यास
बसोहली। बसोहली के रामलीला मैदान मे रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमे स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रामलीला मैदान बसोहली में पंतजलि योग गुरु वरिंद्र शर्मा द्वारा योग की अलग-अलग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर वरिंद्र शर्मा ने कहा कि योग करके हर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य प्रतिदिन योग करता है वह हमेशा रोग मुक्त और स्वस्थ रहता है। योगासन शरीर के रोगों को दूर करता है। हमारे शरीर में मस्तिष्क, हृदय तथा फेफड़ों का बड़ा महत्व है। योग तथा प्राणायाम शरीर में नई जान डाल देते हैं। योग तथा प्राणायाम शरीर में रक्त संचार की वृद्धि कर शरीर को रोगों से लड़ने के अनुरूप बनाते हैं। लंबी और गहरी श्वास शरीर के हर भाग में पहुँचकर ऊर्जा देते हैं। इस अवसर पर नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, माधव सपोलिया, केबल पाधा, सुरजीत चौहान, चंद्रमोहन शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस की रही धूम, तहसील में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस
बनी। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस देश के साथ साथ पहाड़ी क्षेत्र महानपुर तहसील में भी धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर विभिन्न इलाकों जिनमें दमलाड, नौशेरा, माडा पट्टी, कर्णबाड़ा में भी योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम किए गए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कस्बे के मिनी स्टेडियम में स्थानीय लोगों द्वारा योग अभ्यास किया गया। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, श्यामलाल, योगेश शर्मा ने योग अभ्यास का प्रशिक्षण देते हुए विभिन्न आसन करवाए और कहा कि योग करने से शरीर मन और आत्मा को साथ कर एक स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि योग प्रक्रिया को अपने नित्य जीवन में सम्मिलित कर लेना चाहिए इससे के प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर स्थानीय सरपंच सहित कई लोग उपस्थित रहे।