फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   50 commodities banned in amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा: कोल्ड ड्रिंक्स सहित 50 वस्तुओं पर प्रतिबंध

Wed, 24 Jun 2015 10:53 AM IST
अजय मीनिया/अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Jun 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
50 commodities banned in amarnath yatra

श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए कोल्ड ड्रिंक्स सहित 50 से अधिक खान-पान की वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। फ्राइड और फास्ट फूड पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। बोर्ड ने इस पर अमल करने के लिए अनंतनाग और गांदरबल जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं। दोनों रास्तों के यात्रा मार्ग पर इन वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जम्मू से यात्रा के लिए सरकारी बसों का किराया भी तय कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रतिबंधित वस्तुओं में भारी प्लाओ, फ्राईड राइस, पूरी, भठूरे, बरगर, स्टफ्ड परांठा, ब्रेड बटर, क्रीम रहित खाना, आचार, चटनी, फ्राइड पापड़, चाउमिन, काड़ा, हवला, जलेबी, गुलाम जामुन, लड्डू, खोया बरफी, रसगुल्ला, क्रंची स्नैक्स, फ्राइड ड्राई फ्रूट, पकोड़ा और समोसा शामिल हैं। कोई भी लंगर वाला और दुकान वाला यात्रा के दौरान इन सब वस्तुओं को नहीं बेचेगा और यात्रियों को खिलाएगा। ये सब वस्तुएं यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताई गई हैं।
विज्ञापन


इसलिए इनको प्रतिबंधित किया गया है। वहीं बोर्ड ने कई खाने-पीने की वस्तुओं को प्रमाणित किया है, यही वस्तुएं दुकानदार और लंगर वाले यात्रियों को देंगे। प्रमाणित वस्तुओं में सिरियलस, हरी सब्जियां, आलू, साग, बेसन करी, प्लेन दाल, हरा सलाद, फल, प्लेन राइस, जीरा राइस, खिचड़ी, दाल रोटी, मिस्सी रोटी, मक्की रोटी, तंदूरी रोटी, ब्रेड कुलचा, रस्क, चाकलेट बिस्कुट, सांबर, इडली, उत्पम, पोहा, हर्बल चाय, ब्रेड जैम, शरबत, लेमन स्कवैश, कम फैट वाला दूध, सब्जियों का सूप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बसों का किराया भी तय
जम्मू से पहलगाम के लिए हाई टेक बस के प्रति व्यक्ति 525, डीलक्स के लिए 431 और सेमी डीलक्स 314 रुपये, जम्मू से बालटाल के लिए हाई टेक 713, डीलक्स 588, सेमी डीलक्स 507, श्रीनगर से बालटाल हाई टेक 257, डीलक्स 245 और सेमी डीलक्स 205, एयरपोर्ट श्रीनरगर से बालटाल और पहलगाम हाई टेक बस 314, डीलक्स 296 और सेमी डीलक्स 251, बालटाल से पहलगाम हाई टेक 513, डीलक्स 490 और सेमी डीलक्स 410 रुपये किराया तय किया गया है। ये बसें राज्य परिवहन निगम की होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed