{"_id":"fcf53782d263b28ab373112adb74be12","slug":"50-acres-of-land-to-be-kept-for-kashmiri-pandits-in-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडितों के लिए मुफ्ती से मांगी 50 एकड़ जमीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडितों के लिए मुफ्ती से मांगी 50 एकड़ जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Apr 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाने के लिए पहले चरण में 50 एकड़ जमीन चिन्हित करने का वादा किया है।
विज्ञापन
अपने मंत्रालय के अनुदान मांगों पर दो दिनों तक चली चर्चा के जवाब में राजनाथ ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। इससे पहले आई रिपोर्टों में कहा गया था कि सरकार घाटी में तीन से चार मिश्रित टाउनशिप बसाना चाहती है।
विज्ञापन
श्रीनगर और अनंतनाग में बनने वाली प्रत्येक टाउनशिप में 2,500 विस्थापित परिवारों को बसाने के लिए आधे फ्लैट उनके के लिए आरक्षित करने, जबकि आधे कश्मीरी मुसलिम परिवारों को बेचने की बात कही गई है।
विज्ञापन
घाटी के अलगाववादियों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है। उनका दावा है कि बस्ती बनाने से समस्या और जटिल हो जाएगी। अलगाववादियों ने कश्मीरी पंडितों से मूल घर में लौटने की अपील की है।