फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   5 terrorist killed in kashmir

उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकी ढेर

Tue, 16 Aug 2016 12:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 16 Aug 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
5 terrorist killed in kashmir
सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। इस दौरान आतंकियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जवानों ने उरी सेक्टर में की हलचल देखी। इस पर जवानों ने जब इलाके में सर्च आपरेशन चलाया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को समर्पण करने को कहा लेकिन उसके बाद भी जब आतंकियों ने फायरिंग बंद नहीं की तो जवानों ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया।

कर्नल और ले. कर्नल मुठभेड़ में घायल

5 terrorist killed in kashmir
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : PTI
सेना द्वारा की गई जबरदस्त कार्रवाई में पांच आतंकी ढेर हो गए, जबकि सेना के एक कर्नल और एक लेफ्टिनेंट कर्नल घायल हो गए।

सेना के प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों घायल अधिकारियों की हालात अब स्थिर बनी हुई है। वहीं इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश के लिए अभी भी सर्च आपरेशन जारी है।

गौरतलब है कि सेना को कई दिनों से खुफिया इनपुट मिल रहे है कि सीमा पर बड़ी तादाद में आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठ हैं। जिस वजह से एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed