{"_id":"57b2b3844f1c1b4e446eb8ef","slug":"5-terrorist-killed-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 5 आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 16 Aug 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
सेना और आतंकियों में मुठभेड़
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना ने एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है। इस दौरान आतंकियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर कर दिए गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह जवानों ने उरी सेक्टर में की हलचल देखी। इस पर जवानों ने जब इलाके में सर्च आपरेशन चलाया तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को समर्पण करने को कहा लेकिन उसके बाद भी जब आतंकियों ने फायरिंग बंद नहीं की तो जवानों ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया।

कर्नल और ले. कर्नल मुठभेड़ में घायल
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : PTI
सेना द्वारा की गई जबरदस्त कार्रवाई में पांच आतंकी ढेर हो गए, जबकि सेना के एक कर्नल और एक लेफ्टिनेंट कर्नल घायल हो गए।
सेना के प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों घायल अधिकारियों की हालात अब स्थिर बनी हुई है। वहीं इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश के लिए अभी भी सर्च आपरेशन जारी है।
गौरतलब है कि सेना को कई दिनों से खुफिया इनपुट मिल रहे है कि सीमा पर बड़ी तादाद में आतंकी घुसपैठ की फिराक में बैठ हैं। जिस वजह से एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।