{"_id":"590c27b84f1c1b6a3d441ab7","slug":"5-policemen-arrested-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में हथियार लूट मामले में पूछताछ के लिए पुलिसकर्मी हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में हथियार लूट मामले में पूछताछ के लिए पुलिसकर्मी हिरासत में
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 08 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
5 पुलिसकर्मी हिरासत में
- फोटो : demo pic
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पुलिस चौकी पर हमला कर हथियार लूट मामले में निलंबित पांच पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इनमें एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार की देर रात आतंकियों ने जब हमला किया, तब उन्होंने किसी प्रकार का प्रतिरोध नहीं किया। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती। आतंकियों के हमले पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शोपियां के कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर सुरक्षा के लिए बनाई गई पोस्ट पर आतंकियों ने धावा बोला था। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उन्होंने पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को घेरे में ले लिया। इसके बाद उनकी चार इंसास और एक एके-47 राइफल लूट ली।
विज्ञापन