कश्मीरः कुलगाम में आतंकवादियों ने की पांच मजदूरों की हत्या, सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने मंगलवार को नापाक हरकत को अंजाम दिया। राज्य के कुलगाम क्षेत्र में आतंकियों ने पांच गैर कश्मीरी लोगों की हत्या कर दी। मारे गए सभी नागरिक कश्मीर में मजदूरी करते थे।
घटना की जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि आतंकवादी लगातार घाटी का मौहाल खराब करने की कोशिश में लगे हैं। इससे पहले आतंकवादी गैर-कश्मीरी ट्रक चालकों को निशाना बना चुके हैं।
#UPDATE Jammu and Kashmir Police sources: Security forces have cordoned the area and a massive search operation is going on there. Additional security forces have been called in. Labourers killed by terrorists were believed to be from West Bengal and were working as daily wagers. https://t.co/KmYZ1G93ao
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 29, 2019
इस वारदात को लेकर सीआरपीएफ ने बताया कि आतंकवादियों ने पांच मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही एक मजदूर घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के निवासी थे। सीआरपीएफ के अधिकारी के मुताबिक 18वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
CRPF: Unidentified terrorists shot dead 5 labourers and injured 1. The injured was evacuated to district hospital Anantnang. All the labourers were reportedly from Murshidabad, West Bengal. Troops of 18 Battalion Army and J&K Police reached the spot and cordon and search started https://t.co/NvSR3kJJar
— ANI (@ANI) October 29, 2019
आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर किया हमला
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के द्रबगाम इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला कर दिया। इस हमले में किसी के घायल होने कि अभी सूचना नहीं है। वहीं सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों पर फायरिंग की। इस घटना के बाद से पूरे इलाके कि घेरबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पुलवामा के द्रबगाम में आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग की। जिसके बाद आतंकी वहां से भाग गए। घटना के तुरंत बाद इलाके को पूरी तरह से घेरकर तलाशी अभियान आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा है।