{"_id":"39141adfb233b7d7c0afb34c341b36d3","slug":"5-kg-ied-recovered-in-shopian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, आईईडी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, आईईडी बरामद
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Fri, 15 Jan 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद कर आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया। मौके
पर पहुंचे बस स्क्वाड ने तुरंत आईईडी को निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान केल्लेर इलाके में सड़क किनारे से पांच किलो आईईडी बरामद किया। ये आईईडी गैस सिलेंडर से जुड़ा हुआ था।
समय रहते आईईडी को निष्क्रिय कर देने से किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षाबलों ने इलाके की खोजबीन शुरु कर दी है।