फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   6 bangladeshis arrests in jammu

बार्डर पार कर पाकिस्तान जा रहे 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 11 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
6 bangladeshis arrests in jammu

सीमा सुरक्षा बल ने फ्लाएं मंडाल के मकवाल के पास भारत-पाक इंटरनेशनल बार्डर के पास आधा दर्जन बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। माना जा रहा है कि ये लोग पाकिस्तान जाने की फिराक में थे। बीएसएफ ने इन लोगों को अभी तक पूछताछ के लिए अपने पास ही रखा हुआ है, पुलिस को नहीं सौंपा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मकवाल बार्डर के तवी नदी के पास शुक्रवार मध्यरात्रि डेढ़ बजे बीएसएफ के जवानों ने आईबी की फेंसिंग से करीब आधा किलोमीटर पीछे भारतीय सीमा की तरफ कुछ लोगों की मूवमेंट देखी। इसके बाद जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन


सुबह करीब 5 बजे इन छह लोगों को पकड़ लिया गया। माना जा रहा है कि ये सभी लोग सीमा पार से कर पाकिस्तान में जाने वाले थे। इन लोगों को यहां तक किसने पहुंचाया और यहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि ये लोग पश्चिमी बंगाल के रास्ते जम्मू तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें जम्मू के रहने वाले किसी एजेंट ने पाकिस्तान भेजना था। वह इन्हें सीमा तक छोड़ कर चला गया। इन लोगों से भारतीय करंसी के कुछ रुपये और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। अभी कुछ दिन पहले कानाचक्क सेक्टर में भी पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा था।

सेना के जवानों ने संदिग्ध पकड़ा
भारत-पाक सीमा पर सेना ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति ताहिर (32) लंबेडी नौशहरा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार सेना की 10 जैक लाई के जवानों ने रात को परगवाल के माला बेला पोस्ट के पास संदिग्ध हलचल देखी। जवानों ने सीमा के पास घूम रहे एक व्यक्ति को उसी समय हिरासत में ले लिया।


पूछताछ में पाया कि वह नौशहरा का रहने वाला है। सेना की ओर से नौशहरा में संपर्क साध कर ताहिर के बारे में जानकारी हासिल की गई, जिसके बाद पता चला कि ताहिर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके परिवार वालों से संपर्क साध कर उन्हें सेना के कैंप में बुलाया गया है। फिलहाल ताहिर सेना की सुरक्षा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed