फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   5 army troop attains martyrdom after being rescued by avalanche

J&K: हिमस्खलन से बचाए गए सेना के 5 जवान शहीद

Mon, 30 Jan 2017 11:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 30 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
5 army troop attains martyrdom after being rescued by avalanche
पेट्रोलिंग के दौरान हिमस्खलन से बर्फ में दब गए थे जवान - फोटो : Demo Pic.
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हिमस्खलन से बचाए गए सेना के 5 जवान सोमवार को शहीद हो गए। सूचना के मुताबिक सेना के इन सभी जवानों को सोमवार को कश्मीर घाटी में मौसम साफ होने के बाद श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। 
विज्ञापन

   

जानकारी के मुताबिक रविवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में खराब मौसम के कारण हुए हिमस्खलन में सेना के 5 जवान दब गए थे। इस घटना के तुरंत बाद सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर इन जवानों को बर्फ से बाहर निकाला गया था। इसके बाद सोमवार को इन जवानों को श्रीनगर लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर के सेना के 92 बेस अस्पताल में इन जवानों का इलाज किया जा रहा था। इस दौरान डॉक्टरों की पुरजोर कोशिश के बावजूद भी इन जवानों को बचाया न जा सका और ये सभी जवान शहीद हो गए। इससे पहले कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भी हिमस्खलन के दौरान सेना के 14 जवान बर्फ में दबकर शहीद हो गए थे। 

पेट्रोलिंग के दौरान हिमस्खलन से बर्फ में दब गए थे जवान

5 army troop attains martyrdom after being rescued by avalanche
पेट्रोलिंग के दौरान हिमस्खलन से बर्फ में दब गए थे जवान - फोटो : Demo Pic

श्रीनगर में स्थित सेना की 15वी कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सेना के ये जवान 28 जनवरी को मछिल सेक्टर में पेट्रोलिंग के दौरान बर्फ में दब गए थे जिन्हें काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया।

सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक इन सभी जवानों को सोमवार को खराब मौसम के बीच ही एयरलिफ्ट करके श्रीनगर लाया गया था। इन सभी जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में स्पेशल एडवांस ट्रीटमेंट के लिए दाखिल कराया गया था जहां इलाज के दौरान ये जवान शहीद हो गए। इससे पहले 25-26 जनवरी के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी सेना के 14 जवान शहीद हो गए थे।

इन जवानों के शहीद होने के बाद से ही इनके पार्थिव शरीर को श्रीनगर लाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन खराब मौसम के कारण ये संभव न हो सका। सोमवार को इन जवानों के पार्थिव शरीर भी भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से श्रीनगर लाए गए। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक इन सभी जवानों को मंगलवार को सेना के 15वीं कोर के श्रीनगर स्थित मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed