{"_id":"86fa15fb018d15db1e1c2c9d03b01116","slug":"5-5-magnitude-earthquake-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप से डोली कश्मीर की धरती, 5.5 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप से डोली कश्मीर की धरती, 5.5 रही तीव्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 31 Aug 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में रविवार शाम 5.18 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में होने की वजह से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने यह जानकारी दी। उनका कहना है कि संभाग के विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिंदूकुश होने की वजह से नुकसान की गुंजाइश न के बराबर है।
विज्ञापन
सभी जिला पुलिस कंट्रोल रूमों के अलावा डिजास्टर मैनेजमेंट से भी इनपुट लिया गया है, लेकिन कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है।