{"_id":"7f11a456de0c62a6cf6ec9c0e294ed83","slug":"5-5-magnitude-earthquake-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 08 Jan 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
घाटी में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 5.5 तीव्रता से आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान स्थित हिंदुकुश क्षेत्र रहा। अक्तूबर 2015 से राज्य की धरती लगातार ढोल रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर 2.38 मिनट पर भूकंप के झटके 15 सेकेंड तक महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए। लगातार आ रहे भूूकंप के झटकों से लोगों में दहशत बढ़ रही है।
विज्ञापन
कश्मीर के साथ राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। राज्य में हाल ही में 26 दिसंबर 2015 को 6.5 और 29 दिसंबर को 4.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके आए थे। इनका मुख्य केंद्र कजाकिस्तान और हिंदुकुश रहा। दो जनवरी 2016 को भी राज्य में भूकंप के झटके आए।
विज्ञापन