{"_id":"316c7132ad2c88aa74e477c2783c927a","slug":"49-selected-in-placement-drive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट ड्राइव में 49 उम्मीदवारों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेसमेंट ड्राइव में 49 उम्मीदवारों का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 02 Sep 2014 01:56 AM IST
विज्ञापन
उड़ान परियोजना के तहत पालीटेक्निक जम्मू द्वारा तीन दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव चलाई गई। इसमें 49 उम्मीदवारों का चयन किया गया। आईएल एंड एफएस और आईआईएफएल द्वारा चलाए इस अभियान में कुल 75 उम्मीदवार शामिल हुए, जिसमें से 49 का चयन किया गया। दोनों कारपोरेट हाउस से मिर्जा बबर और निखिल ने उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन
एनएसडीसी से आए सज्जाद मीर और एनीज ने उड़ान के तहत चलाई इस ड्राइव का स्वागत किया। पालीटेक्निक के प्रिंसिपल अरुण बंगोत्रा ने भी छात्रों द्वारा दिखाए उत्साह पर प्रसन्नता प्रकट की, जबकि ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी हामिद मलिक ने कारपोरेट का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि संगठनों द्वारा छात्रों को मिले मौकों से छात्रों का हौसला बढ़ेगा।
विज्ञापन