{"_id":"6861a28e7def73d92e01b087","slug":"49-doctors-transferred-narendra-singh-becomes-medical-superintendent-of-gandhi-nagar-hospital-jammu-news-c-10-jam1003-648220-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 49 डॉक्टरों का तबादला, नरेंद्र सिंह बने गांधी नगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 49 डॉक्टरों का तबादला, नरेंद्र सिंह बने गांधी नगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा से पहले स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 49 डॉक्टरों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षकों को इधर से उधर किया है। इसमें डॉ. नरेंद्र सिंह बटियाल को जम्मू के गांधीनगर अस्पताल का प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक बनाने के साथ ही उन्हें चिकित्सा अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
गांधी नगर अस्पताल जम्मू में उप चिकित्सा अधीक्षक रहे डॉ. बलविंदर सिंह को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) आरएस पुरा भेजा है। डॉ. मोहम्मद एजाज प्रभारी को बीएमओ माहोर, डॉ. वर्षा शर्मा को प्रभारी बीएमओ भद्रवाह, डॉ. रजनीश कुमार को प्रभारी बीएमओ पौनी, डॉ. मोहम्मद अशरफ किचलू को प्रभारी बीएमओ रियासी, डॉ. अब्दुल कयूम को प्रभारी बीएमओ परोल बनाया है।
डॉ. विवेक मंगोत्रा को प्रभारी बीएमओ परमंडल, डॉ. सुदेश कुमारी तनोच को प्रभारी जिला चिकित्सा अधिकारी उधमपुर, डॉ. मोहम्मद आजम को प्रभारी जिला चिकित्सा अधिकारी पुंछ, डॉ. राज कुमार प्रभारी जिला चिकित्सा अधिकारी डोडा, डॉ. रूबी नाज प्रभारी डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुंछ बनाया गया है।
विज्ञापन
डॉ. मोनिका कोतवाल को प्रभारी डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सांबा, डॉ. केवल किशोर ठाकुर एमडी एनाटॉमी को प्रतिनियुक्ति पर जम्मू-कश्मीर मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन में भेजा है। डॉ. रमेश चंद्र (एमडी एनाटॉमी) को प्रतिनियुक्ति पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा भेजा है। वहीं डॉ. शकील अहमद किचलू (डेंटल सर्जन) अस्थायी रूप से बीएमओ ठाठरी का कार्यभार संभालेंगे।
वहीं, एक अन्य आदेश में विभाग ने 33 डॉक्टरों के तबादलों की सूची जारी की है। डॉ. निगहत यासमीन शेख को मेडिकल सुपरिंटेंडेंट जिला अस्पताल गांदरबल से स्थानांतरित कर डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (मुख्यालय) कश्मीर बनाया गया है। डॉ. कुलसुम हसन कंजवाल को डायरेक्टोरेट ऑफ हेल्थ सर्विसेज कश्मीर में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगी। डॉ. अब्दुल गनी रैना को सीएमओ बारामुला नियुक्त किया गया है।
डॉ. मसरत इकबाल को सीएमओ कुपवाड़ा बनाया गया है। डॉ. शाहिदा हबीब को जम्मू कश्मीर मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके अलावा कई मेडिकल ऑफिसरों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन, चेस्ट डिजीज अस्पताल, मेटरनिटी अस्पताल, एड्स कंट्रोल सोसाइटी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।