फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   461 micro observers appointed for anantnag elections

J&K: अनंतनाग में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज, 461 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती

Sun, 26 Mar 2017 04:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 26 Mar 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
461 micro observers appointed for anantnag elections
चुनाव के लिए तैयारियां तेज - फोटो : demopic

अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव में 461 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती की गई है। आयोग ने हिदायत दी है कि जिन मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर तैनात नहीं होंगे वहां वेब कास्टिंग तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाए। यह हिदायत शनिवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों ने दी। 

विज्ञापन


आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक नवदीप रिनवा, साहब सिंह, ओम नारायण सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता तथा महेंद्र प्रताप ने समीक्षा बैठक कर शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष चुनाव पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि लोकसभा क्षेत्र के तहत चार जिले और 16 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कुल 1327638 मतदाता है। इनके लिए 1146 स्थानों पर 1635 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


16 एआरओ नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही नोडल आफिसर, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। कुलगाम में 96.19, पुलवामा-91, शोपियां-91.77 तथा अनंतनाग में 95.35 फीसदी इपिक बना है। आब्जर्वर ने रोजाना चुनाव संबंधी रिकार्ड जमा करने की हिदायत दी। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शोपियां में मतदान केंद्र बदला

461 micro observers appointed for anantnag elections
मतदान केंद्र बदला - फोटो : file

अनंतनाग सीट के वाचि तथा शोपिया विधानसभा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्र बदले गए हैं। वाचि के बासकुचान मतदान केंद्र को पंचायत घर तथा शोपियां विधानसभा के सिंदू श्रीमाल, गानवपोरा तथा टुकरो को भी बदला गया है। 

चुनाव आयोग ने एस सहदेव को अनंतनाग लोकसभा के वाचि तथा शोपियां विधानसभा क्षेत्र के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। उनसे सर्किट हाउस श्रीनगर में किसी भी प्रकार की शिकायत की जा सकती है। 

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी

461 micro observers appointed for anantnag elections
मतदाता सूची - फोटो : Demo Pic.

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। सीईओ शांतमनु की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूची का शनिवार को प्रकाशन कर दिया गया। अब इस पर पांच अप्रैल तक आपत्तियां तथा दावे दाखिल किए जा सकते हैं।

आपत्तियों तथा दावों का निस्तारण छह से 10 अप्रैल तक होगा। 30 मार्च से दो अप्रैल तक बूथ स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार 11 से 14 अप्रैल तक मतदाता सूची की प्रिंटिंग होगी। इसके बाद 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुंछ जिले के लोरन ब्लाक, बांदीपोरा जिले के गुरेज, बगतूर व तूलैल ब्लाक और श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां व अनंतनाग जिले को इस पुनरीक्षण अभियान से मुक्त रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed