{"_id":"577d3ceb4f1c1be6567fa024","slug":"460-crore-for-pkkldul-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्कलडुल प्रोजेक्ट को 460 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्कलडुल प्रोजेक्ट को 460 करोड़ जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
पक्कलडुल पनबिजली परियोजना
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की ओर से रियासत के लिए घोषित 80 हजार करोड़ के पैकेज पर काम शुरू हो गया है। घाटी के शेखपोरा और वेसू में ट्रांजिट आवास के लिए पैसा जारी होने के बाद अब बिजली सेक्टर में सुधार की दिशा में भी काम शुरू हुआ है। पक्कलडुल पनबिजली परियोजना के लिए 460 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
राज्य के प्लानिंग, डेवलपमेंट तथा मानीटरिंग डिपार्टमेंट की ओर से जारी आदेश के अनुसार पक्कलडुल पनबिजली परियोजना के लिए 360 करोड़ रुपये स्टेट इक्विटी के रूप में जारी किए हैं।
इससे पहले 100 करोड़ रुपये जारी किए थे। अब तक कुल 460 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है। यह राशि प्रधानमंत्री डेवलपमेंट पैकेज के तहत जारी किए जाने वाले फंड की प्रत्याशा में जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि फंड का उपयोग केवल इसी मद में किया जाए।
विज्ञापन
इसका डायवर्जन किसी भी सूरत में न हो। प्रोजेक्ट खर्च में इस राशि का समावेश किया जाए। राशि का उपयोग करने के बाद इसका उपयोगिता प्रमाणपत्र अलग से भेजा जाए।
डोडा क्षेत्र में चिनाब पर 1000 मेगावाट के इस प्रोजेक्ट के लिए जेकेएसपीसी, एनएचपीसी तथा पीटीसी के बीच समझौता है। उम्मीद की जा रही है कि राशि जारी होने के साथ अब यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो जाएगा।