{"_id":"6449216816371fbe6e5cb20bd641c408","slug":"46-sdm-selected-for-new-administrative-units-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई प्रशासनिक इकाइयों के लिए 46 एसडीएम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई प्रशासनिक इकाइयों के लिए 46 एसडीएम चयनित
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 02 Sep 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
रियासत में नवगठित प्रशासनिक इकाइयों को प्रभावी बनाने के लिए साझा सरकार ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। नए 46 सब डिवीजन में मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के लिए कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अफसरों को चयनित कर लिया गया है। इसके अलावा नए ब्लाकों में अफसरों की नियुक्तियां भी जल्द की जाएंगी। इस सिलसिले में अफसरों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक तीन सितंबर को राज्य कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक में उक्त नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों ने बताया कि सभी 46 नए सब डिवीजन में अफसरों को नियुक्त करने की सूची तैयार है। विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया के अंतर्गत कुछ नए बीडीओ को भी नए ब्लाकों की बागडोर सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नई तहसीलों में नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर पहले ही इंचार्ज तहसीलदारों के रूप में नियुक्त किया जा चुका है। गिरीश दयालन अब पंजाब कैडर के अधिकारी राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देश पर अखनूर में एसडीएम के पद पर तैनात 2011 बैच के अधिकारी गिरीश दयालन को रिलीव कर दिया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने यह कदम गिरीश दयालन का कैडर बदले जाने के कारण उठाया है। केंद्र सरकार ने गिरीश दयालन का कैडर जम्मू-कश्मीर से बदल कर पंजाब कर दिया है। अब उन्हें पंजाब सरकार को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।