{"_id":"587decf84f1c1bda30efe9a4","slug":"44-students-will-visit-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसरो से जोड़े जाएंगे जम्मू कश्मीर के 44 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसरो से जोड़े जाएंगे जम्मू कश्मीर के 44 छात्र
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 17 Jan 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
इसरो से जोड़े जाएंगे छात्र
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री नईम अख्तर और राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने सोमवार को 44 विद्यार्थियों के दल को इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (ईसरो) के स्पेस एप्लिकेशन सेंट्रल के भ्रमण के लिए रवाना किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत भेजे गए ये विद्यार्थी वैज्ञानिक गतिविधियों से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे भ्रमण से राज्य के विद्यार्थियों कोे विज्ञान के क्षेत्र में नया प्लेटफार्म मिलेगा। उनके ज्ञान में इजाफा होने के साथ वे दुनिया में नई तकनीक से जुड़ेंगे। राज्य मंत्री ने भी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि रमसा टीम में राज्य के तीनों क्षेत्रों से विद्यार्थियों को लिया गया है।
विज्ञापन
इसमें कश्मीर डिवीजन (कारगिल और लेह सहित) से 24 और बाकी 20 विद्यार्थियों को जम्मू डिवीजन से लिया गया है। इस योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से 2500 विद्यार्थियों को भेजा जाएगा। दल के सदस्य डिजाइन और गांधी आश्रम के राष्ट्रीय संस्थान आईआईएम अहमदाबाद का भी भ्रमण करेेंगे।
विज्ञापन