फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   42 people defeated Corona, two more died due to infection

42 लोगों ने हराया कोरोना, संक्रमण से दो और ने तोड़ा दम

विज्ञापन
42 people defeated Corona, two more died due to infection
कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को जहां कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं, वहीं संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही राहत की खबर यह है कि पूर्व से संक्रमित 42 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिन्हें कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वीरवार को कोरोना संक्रमण से हुई दोनों मौतें कठुआ शहर में ही हुई हैं। मृतकों में एक व्यक्ति वार्ड-16 का रहने वाला है, जबकि दूसरा वार्ड-21 का निवासी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड-16 निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद होम आइसोलेट किया गया था। होम आइसोलेशन में तबीयत खराब होने के बाद उसे जीएमसी लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वार्ड-21 निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी में आइसोलेट किया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। अब तक कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो चुकी है, मरने वाले में ज्यादातर लोग कठुआ शहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उधर, जिले में कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से 34 सामुदायिक संक्रमण के हैं। जिले में वीरवार को 42 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अबतक 1854 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है जिनमें से 629 सक्रिय संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed