फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलवामा हमले के शहीदों को किया नमन

पुलवामा हमले के शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
पुलवामा हमले के शहीदों को किया नमन
रामबन। सीआरपीएफ 84 बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला पुलिस लाइन में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका डॉ. जसपिन्दर नरूला एवं उनकी टीम तथा पद्मश्री विजेता बलवंत ठाकुर के निर्देशन में नटरंग ग्रुप ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त शौकत एजाज भट ने किया।
कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यहां की जनता को जम्मू एवं कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ना तथा सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों के बीच के संबंधों को मजबूत करना है, जबकि बड़ी संख्या में दर्शकों ने इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने गायिका डॉ. जसपिन्दर नरुला एवं नटरंग ग्रुप द्वारा अपनी कला, नृत्य संगीत और रंगशाला के माध्यम से जम्मू व कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजे जाने की खूब सराहना की गई ।
विज्ञापन

उपायुक्त शौकत एजाज भट, एसएसपी अनीता शर्मा, गायिका डॉ जसपिन्दर नरुला और पद्मश्री विजेता बलवंत ठाकुर को सीआरपीएफ 84 बटालियन कमांडेंट बीपी यादव द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीआरपीएफ 84 बटालियन कमांडेंट बीपी यादव, एसएसपी अनीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय परिहार, 76 बटालियन कमांडेंट नीरज पांडे, 160 बटालियन कमांडेंट केडी जोशी, 246 बटालियन कमांडेंट आरके वोहरा, 84 बटालियन द्वितीय कमान अधिकारी मृत्युंजय कुमार, 245 बटालियन द्वितीय कमान अधिकारी आरके शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे ।
1993 से अब तक आतंकवाद में मारे गए लोगों को याद किया
अमर उजाला ब्यूरो
किश्तवाड़। जिले में हर वर्ष की तरह इस बार भी शहीदी दिवस गौरी शंकर मंदिर में मनाया गया। यहां सैकड़ों लोगों ने 26 वर्ष के आतंकवाद के दौरान किश्तवाड़ में जितने भी लोग मारे गए हैं, उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू से ब्रिगेडियर सुचेत सिंह, पुरुषोत्तम दधीची, और विवेक जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों, भारतीय विद्या मंदिर हिडयाल व हायर सेेकेंडरी स्कूल, आदर्श बाल निकेतन हाई स्कूल, एसडीएम हायर सेेकेंडरी स्कूल, लिटल एंजेल एकेडमी के बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथियों सहित उपस्थित गणमान्य लोगों, स्कूली बच्चों व महिलाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि 1993 में सतीश भंडारी सामाजिक नेता को आज ही के दिन 10 मई को आतंकियों ने मारा था, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों को मारा गया, जिनकी याद में 1996 के बाद आज के दिन शहीदी दिवस मनाया जाने लगा। आज 23 वां शहीदी दिवस था।
इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान हंस राज भूतियाल, पूर्व मंत्री सुनील कुमार शर्मा और गौरी शंकर मंदिर के बावा जी आचार्य रामशरण दास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed