फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एसएसए शिक्षकों ने मांगा एक माह का अतिरिक्त वेतन

एसएसए शिक्षकों ने मांगा एक माह का अतिरिक्त वेतन

विज्ञापन
एसएसए शिक्षकों ने मांगा एक माह का अतिरिक्त वेतन
उधमपुर। निकाय व पंचायत चुनाव में ड्यूटी देने वाले एसएसए के तहत नियुक्त शिक्षकों ने एक महीने का अतिरिक्त वेतन जारी करने की मांग पर शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान कहा कि एक बार फिर से शिक्षा विभाग आरईटी शिक्षकों के साथ भेदभाव कर रहा है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम के जोनल प्रधान सुरेंद्र खजूरिया के नेतृत्व में आरईटी शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरेंद्र खजूरिया ने कहा कि कुछ महीने पहले निकाय व पंचायत चुनाव के लिए काफी संख्या में एसएसए के तहत नियुक्त आरईटी शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था। राज्यपाल ने कहा था कि जो भी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में होंगे, उन्हें सातवें वेतन आयोग के तहत एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। लेकिन आरईटी शिक्षकों को अभी तक अतिरिक्त वेतन नहीं दिया गया है। जब जोनल एजूकेशन आफिसर के कार्यालय में अतिरिक्त के बारे में पता किया तो बताया गया कि सबको छठे वेतन आयोग के तहत एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। शिक्षा विभाग का यह निर्णय पूरी तरह से गलत है, क्योंकि अन्य सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया गया है और उनके साथ फिर से भेदभाव किया जा रहा है। इसका सभी विरोध करते हैं और राज्यपाल से अपील करते हैं, उनको भी एक महीने का वेतन सातवें वेतन आयोग के तहत दिया जाए। इसके अलावा करीब चार महीने से आरईटी शिक्षकों को वेतन भी नहीं जारी किया है।
विज्ञापन

वेतन न मिलने के कारण सभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस मौके पर भूषण कुमार, भीषम सिंह, सुभाष सिंह, यशपाल शर्मा, रमेश सिंह, सुदर्शन सिंह, आशीष शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed