फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नत् थाटाप में बर्फबारी देख झूम उठे सैलानी

नत् थाटाप में बर्फबारी देख झूम उठे सैलानी

विज्ञापन
नत्
थाटाप में बर्फबारी देख झूम उठे सैलानी
चिनैनी। पर्यटन स्थल नत्थाटाप में शुक्रवार शाम को मौसम ने फिर से करवट बदली। इस दौरान हल्की बर्फबारी हुई। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सैलानियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने गिरते फाहों का जमकर आनंद लिया। मोबाइल के कैमरे में बेशकीमती नजारे को कैद करने के अलावा खूब धमाचौकड़ी भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैलानी नत्थाटाप की वादियों में पहुंचे थे। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इसमें श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थी भी थे, जो दर्शन करने के बाद हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचे थे। बर्फ पर उन्होंने स्कीइंग आदि का आनंद लिया। एक-दूसरे पर बर्फ के गोले भी खूब मारे। हिम मानव बनाकर उसके साथ सेल्फी लेने की उत्सुकता भी खूब दिखी। सैलानियों को बर्फ की चादर इतनी भा रही थी कि लौटते समय भी रुक-रुक कर उसका आनंद ले रहे थे।
विज्ञापन


स्लेज का खूब उठाया आनंद
सैलानियों ने स्लेज का भी खूब आनंद उठाया। जैसे ही बर्फ पर स्लेज चलाई उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वह उसका बार-बार उसका आनंद लेना चाह रहे थे। स्कीइंग ने भी खूब आकर्षित किया। वहीं, बर्फ पर गिरना और संभलना उनके लिए अलग अनुभव था। घुड़सवारी के लिए उत्सुक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगने पर पैदल चलने को हुए मजबूर
नत्थाटाप में जिस स्थान पर बर्फ थी वहां तक पहुंचे के लिए सैलानी पैदल ही गए, क्योंकि जाम ने उनकी राह मुश्किल कर दी। गाड़ियां सड़क किनारे लगाकर सभी पैदल ही करीब तीन किलोमीटर दूर बर्फ देखने पहुंचे। दरअसल नत्थाटाप में पार्किंग के लिए जगह नहीं है। सड़क भी तंग है। वाहनों की संख्या बढ़ने पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।



खुले में शौच को मजबूर पर्यटक
नत्थाटाप में सैलानियों के लिए शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन उन्हें अभी चालू नहीं किया गया है। इस कारण यहां पहुंचे सैलानी परेशान होते हैं। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार शौचालय पर ताला लगने से सैलानी खुले में शौच करने को मजबूर होते हैं। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग नत्थाटाप में पहुंचते हैं, जिन्हें शौचालय सुविधा नहीं होने से दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed