{"_id":"5bf8e662bdec2241742bcf29","slug":"41543038562-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती मेरठ से हुई बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवती मेरठ से हुई बरामद
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवती मेरठ से बरामद
मामले में रामबन के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
अरनास पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
रियासी। जुलाई महीने के अंत में लापता एक युवती को मेरठ से बरामद किया गया। मामले में रामबन के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर अपहरण करने का आरोप है। उधर, युवती का मेडिकल कराने के साथ पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एक व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन अरनास में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी लापता हो गई है। उसने पुलिस को बताया कि काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शुरूआती जांच में कुछ लोगों से पूछताछ की तो युवती का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया। बाद में पुलिस को युवती के राज्य से बाहर होने का पता चला। जांच में यह बात भी सामने आई कि उक्त युवती को रामबन जिला के गांव सनबर में रहने वाले युवक भगवान दास ने अपहरण किया है और वह उसे किसी बाहरी राज्य में ले गया है। पूछताछ के बाद भगवान दास के मेरठ में होने का पता चला। इस पर अरनास पुलिस की एक पार्टी ने मेरठ में पहुंच कर वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी भगवान दास को ढूंढ निकाला। उसे मेरठ के लालकुर्ती इलाके में एक स्थान से पकड़ा गया। साथ ही अपह्रत युवती को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस दोनों को मेरठ से लेकर अरनास पहुंची। आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, युवती का मेडिकल करवाने के साथ ही उससे पूछताछ जारी है।