{"_id":"5b935f64867a557f714f6e12","slug":"41536384868-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे की हड़ताल पर गए पीएचई वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे की हड़ताल पर गए पीएचई वर्कर्स
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। शुक्रवार को पिछले कई वर्षों से मांगे पूरी न किए जाने से गुस्साए पीएचई विभाग में बतौर दिहाडीदार, नीड बेस और सीपी वर्कर्स तैनात आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स ने अपनी लंबित मांगों को पूरा न किए जाने पर 72 घंटे के लिए काम छोड़ो हड़ताल शुरू की। पहले दिन नगर स्थित मेकेनिकल सब डिवीजन कार्यालय पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अभी तो 72 घंटे के लिए काम छोड़ रहे हैं। जल्दी ही उनकी मांगे पूरी न की गई तो वह जिले में पूरी तरह पानी की सप्लाई ठप कर देंगे।
शुक्रवार को राज्य के अन्य भागों की ही तरह पुंछ में भी सुबह करीब 9 बजे नगर के मोहल्ला डूंगस स्थित पी एच मैकैनिकल सब डिवीजन प्रांगण में पीएचई आईटीआई डिप्लोमा होल्डर्स और सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के सदस्य एकत्र हुए। उन्होंने काम छोड़ो हड़ताल करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ऋषी दत्ता, प्रदीप कुमार, अश्वनी शर्मा, सुशील कुमार, मोहम्मद बशीर, संजय दत्ता, अजय कुमार और मकबूल हुसैन की अगुवाई में अपनी पिछले दस महीनों का बकाया वेतन जारी करने, कैबिनेट में पारित आदेश 520 के अंतरगत दस वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अस्थायी कर्मचारियों डिप्लोमा होल्डर्स को स्थायी करने को लेकर दिन भर धरना देकर प्रदर्शन किया। जिस दोरान प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के हक में ओर सरकार और पीएचई चीफ इंजीनियर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक तरफ तो सराकर ने हम लोगों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी शुरू कर रखी है, जिसके कारण अब कोई भी कर्मचारी कहीं और काम नहीं कर सकता है। उस पर पिछले दस महीनों से हमें वेतन तक नहीं दिया गया है, जिससे हमारे बाल बच्चों के भविष्य पर बन आई है। ऐसे में अगर तीन दिनों में हमारी मांगें पूरी न की गई तो हम लोग बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे और न खुद पानी की सप्लाई करेंगे न ही किसी दूसरे को करने देंगे। इस अवसर पर अजय कुमार, अनूप शर्मा, भोपिन्द्र सिंह, जसविन्दर सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक शर्मा, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।