{"_id":"5b2c016d4f1c1baa6e8b9047","slug":"41529610605-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन के होर्डिंग बने चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन के होर्डिंग बने चर्चा का विषय
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी ने कस्बे में कुछ प्रमुख स्थानों पर पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के गिरने के दो दिनों बाद स्वच्छ भारत मिशन के बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए, जो वीरवार को दिनभर चर्चा का विषय बने रहे। होर्डिंग में हाउसिंग व अर्बन विभाग के पूर्व मंत्री रहे सत शर्मा के साथ ही स्थानीय विधायक और पूर्व वित्त मंत्री अजय नंदा की तस्वीर थी। बाद में देर शाम होर्डिंग को उतार दिया गया।
स्वस्थ भारत मिशन के इस होर्डिंग में लोगों को केंद्र की स्कीम के बारे में बताते हुए घरों में शौचालय बनाने को प्रेरित किया गया था। होर्डिंग के सबसे ऊपर अर्बन लोकल बाडी डायरेक्टर जम्मू छापा गया। वहीं उसके नीचे म्यूनिसिपल कमेटी रियासी का नाम भी लिखा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सरकार गिर गई है, तो ऐसे होर्डिंग लगाने का क्या मतलब था।
कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास के कार्य तो किए नहीं, अब सरकार जाने के बाद ऐसे होर्डिंग लगा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का प्रयास कर रहे हैं। वही इस संदर्भ में तहसीलदार रोशन लाल बख्शी ने कहा कि म्यूनिसिपल कमेटी ने किस तरह कस्बे में होर्डिंग लगाए, इसका पता लगाएंगे।