{"_id":"5a66427b4f1c1b6b268b5f63","slug":"41516651131-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि को छुड़ाने के लिए टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि को छुड़ाने के लिए टीम गठित
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में अतिक्रमण हुई वन भूमि को छुड़ाने और इसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए चार सदसीय टीम का गठन किया गया है। चीफ कंसरवेटर, डीएफओ, डायरेक्टर लैंड मेनेजमेंट और राजस्व विभाग के एसीआर टीम में शामिल किए गए हैं।
वन विभाग की 14, 345 हेक्टर जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इसमें 9463 हेक्टर जम्मू में है। जबकि कश्मीर में 4872 हेक्टर वन भूमि पर कब्जा हुआ है। जम्मू कश्मीर में 20 हजार कनाल से भी अधिक जमीन पर कब्जा किया गया है। पुंछ हवेली में 533.40 हेक्टर जमीन सुरनकोट में 544 हेक्टर जमीन पर कब्जा किया गया है। इस जमीन को छुड़ाने के लिए टीम पुलिस का सहयोग लेगी। नगरोटा सिद्डा, सुंजवां, भठिंडी, कश्मीर के नागिन क्षेत्र में सबसे अधिक कब्जा हुआ है। विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद सरकार ने इस टीम का गठन किया है। टीम पूरे राज्य में अतिक्रमण की गई जमीन को खाली कराएगी। टीम के एक सदस्य ने बताया कश्मीर से पांच हजार हेक्टर के करीब जमीन को छुड़ाकर तारबंदी कर दी गई है। जम्मू के रगूडा क्षेत्र से भी जमीन को छुडाया गया है। तारबंदी करने का प्रस्ताव भी है। इसका बजट बनाकर सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा।