{"_id":"ea57ce30fc856a68b8177a4e7bd67a9b","slug":"41-indo-pak-citizen-cross-chakan-da-bagh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों से मिलकर छलक पड़ी सैंकड़ों आंखें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों से मिलकर छलक पड़ी सैंकड़ों आंखें
ब्यूरो/ अमर उजाला, पुंछ
Updated Tue, 15 Jul 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को फिर जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर बनी चक्कां दा बाग की राहे मिलन खोली गई। जहां से अपनों से मिलकर या अपनों से मिलने के लिए 41 भारत- पाक नागरिक आरपार हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम, जहां से पुंछ-रावलकोट बस चलती है, वहां पर सुबह अपनों से दोबारा बिछुड़ने के गम और शाम को अपनों से वर्षों बाद मिलने की खुशी में सैंकड़ों आंखें छलक आईं।
विज्ञापन
दोपहर 12.50 बजे भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राहे मिलन खोली गई। सर्वप्रथम पुंछ-रावलकोट बस में सवार होकर 20 लोग पाक अधिकृत क्षेत्र गए। जिनमें एक भारतीय नागरिक पहली बार अपने रिश्तेदारों से मिलने उस पार गया।
विज्ञापन
जबकि 19 पाक नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बीता कर वतन लौटे। वहीं पाक अधिकृत क्षेत्र से रावलकोट पुंछ बस में सवार होकर 21 लोग चक्कां दा बाग की राहे मिलन पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। जिनमें सभी पाक नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस पार आए।