फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4000 panchayats will connect with digital india

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से जुड़ेंगी चार हजार पंचायतें

Tue, 07 Jul 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Jul 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
4000 panchayats will connect with digital india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से राज्य की चार हजार से अधिक पंचायतें जुड़ेंगी। यहां उपभोक्ताओं को ऑप्टिकल फाइबर के जरिये हाई स्पीड डाटा सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा ग्रामीणों को संचार की सभी तरह की सेवाएं दी जाएंगी। भारत संचार निगम लिमिटेड के चीफ जनरल मैनेजर लाभ सिंह ने इसकी जानकारी दी है। चरणबद्ध तरीके से यह सेवा दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू, श्रीनगर और उधमपुर शहरों की 23 लोकेशन पर वाई फाई की सेवा उपलब्ध होगी। लाभ सिंह ने बताया कि निगम ने केंद्र से राज्य की 100 जगहों के लिए वाई फाई की अनुमति मांगी थी। इसमें 23 लोकेशन को तत्काल प्रभाव से मंजूरी मिली है। साल के अंत तक यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा राज्य में 90 हजार नये मोबाइल उपभोक्ता बनाए जाएंगे। इसके लिए 38 नए मोबाइल टावर लगाए जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


मौजूदा वित्तीय वर्ष में 14 हजार ब्राडबैंड कनेक्शन और 35000 लैंडलाइन कनेक्शन दिए जाएंगे। नेक्स जेनरेशन एक्सचेंज के तहत 2000 लाइन जम्मू और 4000 लाइन कश्मीर में कमीशन की जाएंगी। सीजीएम का कहना है कि बीएसएनएल ने लैंडलाइन से किसी भी नेटवर्क और सर्विस पर रात के 9 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक कालिंग फ्री की है, जिसका बहुत रिस्पांस आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए लैंडलाइन कनेक्शनों को लेने के आवेदन भारी तादाद में आ रहे हैं। यह भी कहा कि निगम अपनी सेवा सुधारने के लिए मोबाइल टावरों के बैटरी बदल रहा है, ताकि सिस्टम को ठीक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed