फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   4 train suspended from jammu due to interlocking

जम्मू से 4 ट्रेनें रद्द, वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर सबसे ज्यादा असर

Sun, 29 May 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 29 May 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
4 train suspended from jammu due to interlocking
- फोटो : FILE

जालंधर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते जम्मू-कश्मीर से जुड़ी ट्रेनों का शेड्यूल बुरी तरह गड़बड़ाया हुआ है। रविवार को जम्मू-कश्मीर से जाने वाली चार ट्रेनें रद्द रहीं। इससे बाहरी राज्यों के यात्रियों खासकर माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू रेलवे स्टेशन पर हर रोज करीब 50 हजार यात्री पहुंचते हैं। कोई कटड़ा जाता है तो कोई घाटी में छुट्टियां मनाने। वापसी के लिए भी इन यात्रियों का मुख्य साधन ट्रेन ही है।
विज्ञापन


रविवार को जम्मू तवी-इलाहाबाद स्पेशल, कटड़ा-पुरानी दिल्ली सुविधा एक्सप्रेस, उधमपुर-दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल और जम्मू तवी-भावनगर सुविधा एक्सप्रेस रद्द रहीं। इनके रद्द होने के कारण दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर जम्मू से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना हुईं। नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते ही रविवार को बनारस से जम्मू तवी तक चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस रद्द की गई है। सोमवार को भी यह ट्रेन जम्मू से रद्द रहेगी।

 

दस ट्रेनें घंटों लेट जम्मू पहुंचीं

4 train suspended from jammu due to interlocking
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 24 मई से ट्रेनों का लेट पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी स्थिति गंभीर बनी रही। कामाख्या-कटड़ा स्पेशल एक्सप्रेस, करीब आठ घंटे की देरी से रात दो बजे पहुंची।

जबकि सुबह के समय शालीमार एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे, पूजा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से दस बजे, जम्मू मेल पौने घंटे, दिल्ली उधमपुर एसी एक्सप्रेस एक घंटा, जम्मू तवी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, झेलम एक्सप्रेस पौने दो घंटे, अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, टाटा मूरी एक्सप्रेस दो घंटा और अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed