फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4 smuggler arrested in jammu

उड़ीसा से जम्मू नशा सप्लाई करने आए चार गिरफ्तार, 6 किलो चरस बरामद

विज्ञापन
4 smuggler arrested in jammu
जम्मू। त्रिकुटा नगर पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के रहने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 किलो चरस बरामद की गई है, जो यहां के तस्करों को सप्लाई की जानी थी। रेलवे स्टेशन जम्मू के बाहर यह लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने इन्हें पकड़ा। आरोपियो में उड़ीसा के न्यागढ़ के रहने वाले लक्ष्मीधर प्रसाद, कान्हा प्रधान, बादल प्रधान और शरद सिंह शामिल हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा तो पूछताछ के लिए रोका। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर इन्हें दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से और निशानदेही पर 6 किलो चरस अगल-अलग जगहों से बरामद की। यह लोग पिछले कई सालों से उड़ीसा से चरस लेकर जम्मू में बेचते थे। जम्मू में सक्रिय अलग-अलग नशा तस्करों को यह चरस बेची जानी थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इनके संपर्क में रहने वाले लोगों की तलाश में है।
विज्ञापन

बन टोल प्लाजा पर दो वाहनों से 7 किलो भुक्की व चरस बरामद
नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से भुक्की और चरस बरामद की। श्रीनगर से जम्मू की ओर से रही कार नंबर जेके02एएस 6595 को तलाशी के लिए रोका गया। कार चालक रमेश लाल निवासी रैपुर सतवारी के पास से 7 किलो भुक्की बरामद की गई। वहीं एक जेके02सीपी 9162 ब्रीजा कार के चालक विनोद कुमार निवासी हजूरी बाग बोहढ़ी जम्मू से 300 ग्राम चरस बरामद की गई। इस मामले में भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वह नशा कहां से लाए थे और कहां सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed