{"_id":"7b7c7550e56b9a4c5cafd5ae487b8595","slug":"4-more-slapped-with-psa-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और आरोपियों पर लगा पीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और आरोपियों पर लगा पीएसए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने सोमवार को चार और लोगों पर पीएसए लगा दिया। ट्रक कंडक्टर जाहिद की मौत के बाद अब तक कुल नौ लोगों पर पीएसए लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शाहिद इकबाल ने पब्लिक सेफ्टी एक्ट 1978 के तहत जसबीर सिंह, राहुल शर्मा, सुनीत सिंह और रामेश्वर सिंह को जेल भेज दिया। इनके खिलाफ आरोप है कि इन्होंने भी ट्रक को जलाने और पेट्रोल बम से दो लोगों को जान से मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार इस मामले में कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। पांच आरोपियों पर रविवार को ही पीएसए लगा दिया गया था।