सेना को बड़ी कामयाबी, चार आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की नियंत्रण रेखा से सटे केरन सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान सेना को बड़ी कामयाबी मिली। सेना ने इस दौरान चार आतंकियों को मार गिराया। सभी आतंकी पाक अधिकृत कश्मीर जाने की फिराक में थे।
आतंकियों के खिलाफ अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब केरन सेक्टर में सेना को कल रात आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
दो दिन चला ऑपरेशन
सूचना मिलते ही सेना की 15 राष्ट्रीय राइफल्स और 7 गढ़वाल ने केरन सेक्टर की सोंदी गली में तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सेना ने चारों तरफ घेरा सख्त किया तो आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलाई।
सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान सेना ने कल दो आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकियों के खिलाफ रातभर अभियान जारी रहा और आज सेना के जवानों ने दो और आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की।
दो एके 47 बंदूकें, 3 बैग गोला बारूद
सेना के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 5 से 6 आतंकियों का एक ग्रुप पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के निर्देश पर वापस पाक अधिकृत कश्मीर लौटने की फ़िराक में था, लेकिन सूचना मिलते ही उनकी धड़पकड़ के लिए अभियान शुरू किया गया, जिसमें चार आतंकी मार गिराए गए।
सेना को अंदेशा है कि इलाके में अभी भी कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं। इस ऑपरेशन के दौरान सेना ने अभी तक दो आतंकियों की लाशें बरामद की हैं, जबकि घटनास्थल से दो एके 47 बंदूकें, 3 बैग गोला बारूद और अन्य हथियार बरामद हुए हैं।