फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   4 killed in badgam

कश्मीर में फिर से हुए हिंसक प्रदर्शन में 5 की मौत

Tue, 16 Aug 2016 04:45 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 16 Aug 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
4 killed in badgam
ह‌िंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
हिजबुल कमांडर बुरहान की मौत के बाद से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। मंगलवार को हुई हिंसक झड़प के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अलगाववादियों के आह्वान पर लोग मध्य कश्मीर के बडगाम में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।  

सुरक्षा बलों ने हालात को नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। इसी दौरान चार लोगों की मौत हो गई हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस घटना में 16 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद बडगाम में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

वहीं अनंतनाग में भी हिंसक प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक शख्स की मौत हो गई। घाटी के सभी जिलों में सख्ती से कर्फ्यू लागू किया गया।

श्रीनगर में टियर गैस शेल लगने से एक की मौत

4 killed in badgam
घाटी में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
वहीं दूसरी ओर सोमवार रात अगाववादियों के ब्लैक डे मनाने के आह्वान पर श्रीनगर के बटमालू इलाके में सैकड़ों लोग प्रदर्शन कर रहे थे।

इसी दौरान भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। इसी दौरान आंसू गैस की शेल लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही हालात और बिगड़ गए।

मामले की गंभीरत को देखते हुए इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंगलवार सुबह को भी लोगों ने युवक की मौत को लेकर प्रदर्शन किया।

राजनाथ ने बुलाई बैठक

4 killed in badgam
राजनाथ सिंह - फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में एक महीने बीत जाने के बाद भी हालात सामान्य नहीं होने के चलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में कश्मीर के हालात पर चर्चा के लिए  उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।

बैठक में सुरक्षा सलाहकार अजीत डोंभाल, गृह सचिव और आईबी के डायरेक्टर शामिल हुए। बैठक में घाटी के हालात को सामान्य करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed