{"_id":"117f524c67765f02fd1560c18b78ed57","slug":"4-crpf-jawans-injured-in-grenade-attack-in-anantnag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हमला, CRPF के चार जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हमला, CRPF के चार जवान जख्मी
अमृतपाल सिंह बाली, फिदा हुसैन/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 29 Jul 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा मार्ग पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें चार सीआरपीएफ जवानों सहित आठ लोग घायल हो गए। हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान जारी है। आतंकी संगठन तहरीक ए मुजाहिद्दीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
एक स्थानीय समाचार एजेंसी को दिए गए बयान में आतंकी संगठन के प्रवक्ता ने दावा किया कि उनका निशाना सीआरपीएफ के जवान थे और अमरनाथ यात्रियों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा श्रीनगर में एक लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किए जाने की भी सूचना है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार अनंतनाग जिले की केपी रोड पर यात्रा सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ की 96 बटालियन की गार्ड पर आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला किया गया। घायल सीआरपीएफ जवानों में निसार अहमद, चंदर, सुनील दुरे और चमन लाल शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही चार स्थानीय नागरिक जिनमें कदीपुरा अनंतनाग के अब्दुल मजीद मीर, सरनल अनंतनाग के आबिद अली लोन, संगम कोकरनाग के गुलाम मोहम्मद वानी, उत्तरसू शांगस के बशीर अहमद अल्लाई शामिल हैं, भी घायल हो गए।
ये सभी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की नाकेबंदी कर बड़े पैमाने पर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जिले के अच्छाबल बस अड्डे में हुए ग्रेनेड हमले में एक आइसक्रीम बेचने वाले की मौत हुई थी।