{"_id":"08f4b7e37576f977b80ee6e3bf8ae383","slug":"3d-street-painting-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में थ्री डी स्ट्रीट पेटिंग का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में थ्री डी स्ट्रीट पेटिंग का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में थ्री डी स्ट्रीट पेंटिंग का आगाज रविवार को हो गया। पर्यटन विभाग और स्पेस कम्यूनिकेशन के सहयोग से स्ट्रीट पेंटिंग का यह अभियान कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच 47 दिन तक चलेगा। औपचारिक तौर पर सोमवार को जाबरान पार्क में इसका आगाजा होगा। निदेशक पर्यटन विभाग कश्मीर तलत परवेज और अमित बांचू ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इस सिलसिले में तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के पेंटर भी शहर में पहुंच चुके हैं। इन पेंटरों में बेहरीन के लिमनेश अगस्टाइन और मैक्सिको से वीरो गोंजालवेज शामिल हैं। थ्री डी स्ट्रीट पेटिंग के लिए लिमनेश अगस्टाइन का नाम गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल है।
विज्ञापन
यह पेंटर सड़कों और गलियों पर चाक और बाशवेल कलरों के साथ पेटिंग बनाकर युवाओं को इस तकनीक की जानकारी देने के अलावा इसका प्रचार करेंगे। कश्मीर में इसकी पहल करने वाले अमित बांचू का कहना है कि इस पेटिंग से युवा वर्ग तनाव से बचेगा। युवा वर्ग को नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन