फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   37 million rupees seek to repair filtration plants

फिल्ट्रेशन प्लांटों की मरम्मत को चाहिए 37 करोड़

Sat, 07 Feb 2015 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Feb 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
37 million rupees seek to repair filtration plants

शीतकालीन राजधानी जम्मू में पीएचई विभाग के फिल्ट्रेशन प्लांटों को मरम्मत की दरकार है। विभागीय अधिकारियों की माने तो बाढ़ के दौरान जिन प्लांटों को नुकसान पहुंचा था वहां पर स्थायी मरम्मत के लिए 37.50 करोड़ रुपये की जरूरत है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले साल सितंबर में तवी में आई बाढ़ से पीएचई विभाग के सितली फिल्ट्रेशन प्लांट के अलावा बोरिया और धोंथली फिल्ट्रेशन प्लांटों को नुकसान पहुंचा था। उस दौरान कई दिनों तक पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में अस्थायी मरम्मत के सहारे विभाग ने किसी तरह से कामचलाऊ तरीके से पेयजल आपूर्ति का काम किया। गर्मी में पेयजल आपूर्ति की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पीएचई विभाग को प्लांटों की स्थायी मरम्मत की जरूरत है। इसके लिए विभाग की ओर से विभाग के आयुक्त सचिव को 37.50 करोड़ की जरूरत पर आधारित रिपोर्ट भी पेश की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचई विभाग जम्मू के चीफ इंजीनियर सुशील आइमा का कहना है कि विभाग को प्लांटों की मरम्मत के लिए 37.50 करोड़ की जरूरत है और इस संबंध में सरकार को भी अवगत करवाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed